Title: Construction and Standardization of a Critical Thinking Scale for B.Ed. Trainees: A Psychometric Study Download
Author’s : Prachi Tiwari/Dr. V. Sujata/Dr. Poonam Shukla
Date of Publication (ONLINE) :-19-03-2026
Online Publication Certificate No. :- GV/3155
DOI :-10.71037/gyanvividha.v3i1.55
cite this article:
Tiwari Prachi/Sujata Dr. V./Shukla Dr. Poonam. ”Construction and Standardization of a Critical Thinking Scale for B.Ed. Trainees: A Psychometric Study”, Published in GYANVIVIDHA, ISSN: 3048-4537(O) & 3049-2327 (P), Volume-3 | Issue-1, Jan.=March, 2026, Page No. :-441-445. URL : https://journal.gyanvividha.com/wp-content/uploads/2026/05/smt-Prachi-tivari-dr.-v-sujata-smt-dr.-punam-shukla-Gyanvividha-vol3-issue-1-Jan.-March-2026-pp-441-445.pdf
Abstract : वर्तमान अध्ययन का प्रमुख उद्देश्य बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों के समालोचनात्मक चिंतन के मापन हेतु एक वैज्ञानिक, विश्वसनीय एवं वैध मापनी का निर्माण तथा उसका मानकीकरण करना है। समालोचनात्मक चिंतन आधुनिक शिक्षा प्रणाली का एक अनिवार्य घटक है, जो विद्यार्थियों में तार्किकता, विश्लेषणात्मक क्षमता तथा निर्णयात्मक कौशल का विकास करता है। इस अध्ययन में स्तरीकृत यादृच्छिक नमूना विधि के माध्यम से 100 बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया। मापनी के निर्माण हेतु प्रारंभिक स्तर पर 100 पदों का विकास किया गया, जिन्हें विषय विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर संशोधित कर अंतिम रूप में 75 पदों का चयन किया गया। मापनी को संज्ञानात्मक (33 पद) एवं प्रभावात्मक (42 पद) दो आयामों में विभाजित किया गया।मापनी की वैधता का निर्धारण प्रत्यक्ष वैधता (Face Validity) के आधार पर किया गया तथा विश्वसनीयता का निर्धारण पुनर्परीक्षण विधि (r = 0.70) एवं आंतरिक संगति गुणांक (0.85) द्वारा किया गया। अतः निष्कर्षतः यह मापनी बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों के समालोचनात्मक चिंतन के मापन हेतु एक प्रभावी एवं वैज्ञानिक उपकरण सिद्ध होती है।
Keywords : समालोचनात्मक चिंतन, मापनी निर्माण, मानकीकरण, वैधता, विश्वसनीयता, बी.एड. प्रशिक्षणार्थी।
Publication Details:
Journal : GYANVIVIDHA (ज्ञानविविधा)
ISSN : 3048-4537 (Online)
3049-2327 (Print)
Published In : Volume-3 | Issue-1, Jan.-March, 2026
Page Number(s) : 441-445
Publisher Name :
Mrs Anubha Chaudhary | https://journal.gyanvividha.com | E-ISSN 3048-4537 | P-ISSN 3049-2327




Total Users : 8438
Total views : 17185