About The Journal
‘ज्ञानविविधा’(GYANVIVIDHA) शोध पत्रिका कला, मानविकी और सामाजिक विज्ञान के विषयों और हिन्दी, संस्कृत और अंग्रेजी भाषा में लिखित समकालीन संदर्भों और उच्च शिक्षा और शोध से जुड़े वर्तमान अनुसन्धान, समीक्षा और शोधादि ज्ञान के विविध आयामों की संवाहिका है। विविध विमर्शों और साहित्यिक, सामाजिक नवाचारों को समर्पित एक ऑनलाइन-त्रैमासिक शोध पत्रिका है, जो शैक्षिक-साहित्यिक दृष्टिकोण से उच्च शिक्षा और शोध से संबंधित आलेख के माध्यम से विविध दृष्टिकोण और समसामयिक तथा सामाजिक-सांस्कृतिक महत्त्व के विषयों को पाठकों/उच्च शिक्षा और शोध से सम्बद्ध जनों के समक्ष प्रस्तुत करने का एक प्रयास है। इस शोध पत्रिका के प्रवेशांक का प्रकाशन 10 जनवरी 2024 को हुआ, तत्सेपश्चात त्रैमासिक शोध पत्रिका के रूप में नियमित प्रकाशित हो रहा है।
इस ‘ज्ञानविविधा’(GYANVIVIDHA) शोध पत्रिका से सम्बद्ध सभी लोग एक टीम के रूप में इसके मानक और गरिमा को बनाए रखने और निरंतर प्रकाशन हेतु संकल्पित है। जैसा कि ऊपर वर्णित है इस शोध पत्रिका में कला, मानविकी और सामाजिक विज्ञान के विषयों और हिन्दी, संस्कृत और अंग्रेजी भाषा में लिखित उच्च शिक्षा और शोध से संबंधित शोधालेख/आलेख ही प्रकाशित हो सकती है।
मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप सभी विद्वतजनों के सहयोग,समर्थन और परामर्श से ‘ज्ञानविविधा’(GYANVIVIDHA) शोध पत्रिका उच्च शिक्षा और शोध-प्रकाशन के क्षेत्र में अपना विशेष स्थान बना सकेगी। मेरी कोशिश होगी कि आप सबों की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकूँ.आपके सुझावों की प्रतीक्षा रहेगी। आशा है आप सभी विद्वानों, साहित्यकारों का स्नेह हमें निरंतर प्राप्त होगा। अस्तु। इति शुभम। -डॉ. दिवाकर चौधरी, प्रधान संपादक, ज्ञानविविधा
संपादन संपर्क/पत्राचार का पता:- VILL +POST-KATHAUR, WARD NO.-13, PS-PARSAUNI,DIST-SITAMARHI,BIHAR,PIN-843325
Email: gyanvividhajournal@gmail.com
Website: https://journal.gyanvividha.com
Mobile:-9835407563 Whatsapp:-9835407563
अस्वीकरण
‘ज्ञानविविधा’(GYANVIVIDHA) शोध पत्रिका में प्रकाशित विभिन्न विषयों के आलेखों में प्रस्तुत दृष्टिकोण,सिद्धांत एवं विचारों से संपादक एवं प्रकाशक का सहमत होना आवश्यक नहीं है| इस हेतु लेखक स्वयं जिम्मेदार होंगे|
‘ज्ञानविविधा’(GYANVIVIDHA) शोध पत्रिका में प्रकाशित आलेख में प्रस्तुत दृष्टिकोण,सिद्धांत एवं विचारों से सम्बंधित किसी विवाद के लिए प्रकाशक/संपादक जिम्मेवार नहीं होंगे | ये लेखकों द्वारा प्रदत्त/अभिव्यक्त हैं, अतः इस हेतु रचनाकार स्वयं जिम्मेवार होंगे|
‘ज्ञानविविधा’(GYANVIVIDHA) शोध पत्रिका से संबंधित सभी पद अवैतनिक हैं| संपादक की सहमति से किसी भी नाम या पद को बदला जा सकता है|
‘ज्ञानविविधा’(GYANVIVIDHA) शोध पत्रिका में प्रकाशित किसी भी रचना हेतु किसी विश्वविद्यालय/संस्थान की स्वीकृति/अस्वीकृति के सम्बन्ध में संपादक/प्रकाशक की कोई जिम्मेवारी नहीं होगी|
‘ज्ञानविविधा’(GYANVIVIDHA)शोध पत्रिका के लिए निर्धारित प्रारूप के अनुरूप आलेख नहीं भेजने या अशुद्ध वर्तनी(टंकित होने की स्थिति में) के साथ आलेख भेजने की स्थिति में प्रकाशन/वर्तनी संबंधी त्रुटि हेतु लेखक स्वयं जिम्मेवार होंगे|
‘ज्ञानविविधा’(GYANVIVIDHA)शोध पत्रिका में प्रकाशन हेतु प्राप्त किसी आलेख के प्रकाशित/अप्रकाशित करने का सारा अधिकार संपादक के पास सुरक्षित है|
किसी भी आलेख में निहित ‘साहित्यिक चोरी’ के लिए रचनाकार स्वयं जिम्मेदार होंगे|
‘ज्ञानविविधा’(GYANVIVIDHA) शोध पत्रिका के प्रकाशन का उद्देश्य विशुद्ध शैक्षिक और साहित्यिक है, इसलिए सामान्यतः पत्रिका से संबंधित किसी विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए | किसी भी तरह की शिकायत हेतु संपादक से संपर्क किया जा सकता है,फिर भी क़ानूनी विवाद की स्थिति में न्यायालय क्षेत्र बेलसंड,सीतामढ़ी, बिहार होगा|
©श्रीमती अनुभा चौधरी (प्रकाशक/owner)
पत्रिका का विवरण :-
पत्रिका का शीर्षक:- ज्ञानविविधा(GYANVIVIDHA)
आवृत्ति:- त्रैमासिक
प्रधान संपादक:- डॉ. दिवाकर चौधरी
प्रकाशक/owner:- श्रीमती अनुभा चौधरी
प्रकाशक/owner Address:-VILL +POST-KATHAUR, WARD NO.-13, PS-PARSAUNI,DIST-SITAMARHI,BIHAR,PIN-843325
प्रारंभ का वर्ष:- 2024
विषय:- कला, मानविकी और सामाजिक विज्ञान
भाषा :- हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत
प्रकाशन का प्रकार:- ऑनलाइन (प्रिंट हेतु आवेदित)
ISSN:- 3048-4537 (Online)
IIFS Impact Factor:- 2.25
Official Address : Vill+Po- Kathaur,Ward No.-13, Ps-Parsauni,Dist-Sitamarhi,Bihar,Pin-843325
Email-gyanvividhajournal@gmail.com
Website-https://journal.gyanvividha.com/
Mobile-9835407563,
Whatsapp:9835407563